समान व समावेशी शिक्षा के लिए शैक्षिक चैरिटी जरूरी – डॉ. दौलत राम माल्या

समर्पण संस्था द्वारा समावेशी शिक्षा की दिशा में एक कदम“ विषय पर व्याख्यान
www.daylifenews.in
जयपुर। समान व समावेशी शिक्षा के लिए सामुदायिक प्रयास और शैक्षिक चैरिटी बहुत जरूरी है। यह सशक्त व समृद्ध समाज की नींव है। जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में मदद से ही उच्च शिक्षा का प्रतिशत बढ़ सकता है। उक्त विचार समर्पण संस्था की ओर से राज्य कृषि प्रबन्धन संस्थान दुर्गापुरा स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शैक्षिक चैरिटी पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने व्यक्त किये।
डॉ. माल्या ने पीपीटी प्रजन्टेशन द्वारा “शैक्षिक चैरिटी: समानता और समावेशी शिक्षा की दिशा में एक कदम”विषय पर विस्तार से व्याख्यान देते हुए कहा कि शिक्षा वह प्रकाश है जो अंधकार को दूर करता है। शैक्षिक चैरिटी उस प्रकाश को हर कोने तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।जब हम एक बच्चे को शिक्षा देते हैं, तो हम न सिर्फ उसका भविष्य बदलते हैं, बल्कि एक समान, समावेशी और समृद्ध भारत का निर्माण करते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन को रोशन करती है । सभी को शिक्षा देना सत्ता, शासन व समाज की ज़िम्मेदारी है ।किसी व्यक्ति की शिक्षा के लिए किया दान सर्वश्रेष्ठ है ।शिक्षा दान से बढ़कर कोई दान नहीं है। अन्न, वस्त्र, औषधि, धन,भोजन आदि के दान एक न एक दिन खत्म हो जाते है। लेकिन शिक्षा का दान कभी खत्म नहीं होता है वह आजीवन साथ रहता है।
डॉ. माल्या ने समर्पण संस्था द्वारा निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए किये जा रहे नवाचार “एज्यूकेशनल एम्बेसेडर” अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संस्था द्वारा आर्थिक सम्पन्न व्यक्ति जो पे बैक टू सोसायटी की भावना रखते हैं। उन्हें एक निर्धन विद्यार्थी की शिक्षा की जिम्मेदारी देकर एज्युकेशनल ब्रांड एम्बेसेडर/ एज्युकेशनल एम्बेसेडर/ एज्युकेशनल एसोशिएट नियुक्त किये जा रहे है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 25 मई तक आवेदन आमंत्रित किये गये है । इसके साथ ही जरूरतमंद विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया भी नियमित चल रही है। व्याख्यान कार्यक्रम की शुरुआत समर्पण प्रार्थना के साथ की गई जिसे श्री राम अवतार नागरवाल व आर्किटेक्ट सुश्री सुवज्ञा माल्या ने प्रस्तुत किया। इस अवसर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस जनाब ए आर खान उपस्थित रहे ।
गीतकार रमेश कुमार ने शिक्षा पर एक गीत प्रस्तुत किया। विशेष आमंत्रित अतिथि योगाचार्य योगी मनीष सूर्यवंशी हेप्पीनेस योगा पर अपने विचार व्यक्त किये ।
विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त उपप्रधानाचार्य व साहित्यकार डॉ. प्रकाश चन्द टेलर, अधिशाषी अभियंता नरेश कुमार बैरवा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर श्री लखन लाल मीना ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त आईपीएस श्री जी. सी. रॉय ने कहा कि शैक्षिक चैरिटी ज्ञान का प्रकाश है, जो अंधेरे को मिटाकर हर जीवन को रोशन कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सबको मिलकर काम करने की जरूरत है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. अतुल गुप्ता (अंतर्राष्ट्रीय संयोजक ,अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद व चेयरमैन,ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया), वेद प्रकाश वर्मा (अतिरिक्त मुख्य अभियंता ,जयपुर विकास प्राधिकरण ), श्रीमती कमला लाम्बा), डॉ. नेहा गोयल, गोपाल प्रसाद (अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ACBEO) सांगानेर ग्रामीण), राजीव कुमार जैन, व मुख्य संरक्षक, समर्पण संस्था), अशोक सामरिया (प्रदेशाध्यक्ष, अधिकारी कर्मचारी संयुक्त महासंघ राजस्थान),सुश्री निर्मला सोनी, मदन लाल बैरवा, डॉ मंजूलता भट्ट (निर्देशिका ,अखिल संगीत संस्थान), डॉ. विशाल गौतम (सहायकआचार्य,कार्यक्रम अधिकारी,राष्ट्रीय सेवा योजना ,एस एस जैन सुबोध पी जी महाविद्यालय, जयपुर), अभय चोमिया, डॉ.विष्णु सिंह जादौन ( संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजसुधारक/राष्ट्रवादी विचारक, भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) भारत व ग्रामीण विकास मंच भारत ),डॉ तुषार जागावत (सीनियर प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष, मनोचिकित्सा एवं नशारोग विभाग, निम्स मेडिकल कॉलेज-अस्पताल, जयपुर ), लखन लाल मीना, किशोर कुमार अरोड़ा, सुरेश डिकोलिया, सचिन अग्रवाल (इन्टिरियर डिज़ाइनर, आकांक्षा इन्टिरियर्स व मुख्य संरक्षक, समर्पण संस्था ), बाबू लाल बिजोरिया (प्रोपराइटर, पूनम कन्स्ट्रक्शन्स), श्रीकिशन जोनवाल ( भवन निर्माता, के. के. कन्स्ट्रक्शन्स ), कौशल कुमार गौतम ( निदेशक, न्यू हाइट्स इन्फो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड), श्रीमती अनिता मीना (व्यवसायी व अध्यक्ष, सारथी फाउंडेशन), प्रभु दयाल खडकवाल (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ,जयपुर), जगदीश नारायण मीना (व्यवसायी), रामदास तरुण (अध्यक्ष , युवा चेतना फाऊंडेशन बाड़ी,धौलपुर), रामवतार भोज ( सेवानिवृत्त, हेड कॉन्स्टेबल), नीरज कुमार बाहेती (सामाजिक कार्यकर्ता, रॉबिन हुड आर्मी , जयपुर) सूर्य मेहरा, डॉ. राकेश कुमार सिंह व मुख्य संरक्षक ,समर्पण संस्था के साथ अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । मंच संचालन ऑल इंडिया रेडियो एंकर शिवाली गुप्ता ने किया। (प्रेस नोट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *