
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। शिक्षा और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह” संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में शिक्षा, समाज और प्रशासन के प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लेकर समारोह की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में पूज्य महाराज श्री हरिओम दास जी शाहपुरा और लोकप्रिय विधायक मनीष यादव जी उपस्थित रहे। महाराज हरिओम दास ने बच्चों से कहा कि, “ग़लत कामों से दूर रहे, बच्चों, नशे से दूर रहें और पढ़ो-लिखो, आगे बढ़ो। शिक्षा और मेहनत के साथ ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है। आज के ये मेधावी छात्र भविष्य के नेतृत्वकर्ता हैं।”
विधायक मनीष यादव जी ने कहा, “आज के मेधावी छात्र हमारे समाज और देश के भविष्य हैं। मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई करो, अपने लक्ष्य निर्धारित करो और उन्हें हासिल करने की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहो। इस कार्यक्रम से यह संदेश जाता है कि शिक्षा ही सफलता और समाज सुधार का सबसे बड़ा माध्यम है।”
कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए 1500 से अधिक मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं में नव चयनित छात्रों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन देने हेतु कैरियर काउंसलर डॉ.दीपक सक्सेना ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए और उन्हें आत्मविश्वास व सही दिशा में कदम बढ़ाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का आयोजन मनोहरपुर के निजी गार्डन में किया गया। समारोह सांय 3 बजे प्रारंभ हुआ और इसमें उपस्थित बच्चों, अभिभावकों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने इसे अत्यंत सफल और यादगार बताया।
इस भव्य आयोजन ने न केवल मेधावी छात्रों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया, बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व को भी उजागर किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया और इसे नियमित रूप से आयोजित करने की शुभकामनाएँ दीं।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन बद्री सैनी ब्लॉक अध्यक्ष – नाथु सैनी, मुकेश गुर्जर नगर अध्यक्ष – मुकेश खुड़ानिया, अल्लादिन खान, पूर्व प्रधान नंद लाल गोठवाल , पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी,प्रवीण व्यास (पीसीसी सचिव), अर्जुन मोहनपुरिया, पूर्व प्रधान मंजु शर्मा, रामेश्वर , कजोड़ , जितेंद्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल, जगदीश प्रजापत गोपाल सेपट, सरपंच धर्मसिंह रामनिवास, रामपाल, कैलाश, पंकज, शशिकांत, खेमचन्द, विष्णु, सहित हज़ारो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।