‘आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ बीएसई एन्हांस्ड वैल्यू 30 इंडेक्स फंड’ लॉन्च

www.daylifenews.in
मुंबई। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान्स के लिए ‘आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ बीएसई एन्हांस्ड वैल्यू 30 इंडेक्स फंड’ लॉन्च किया है। यह फंड ग्राहकों को लार्ज और मिड-कैप श्रेणी की आकर्षक वैल्यूएशन वाली कंपनियों में निवेश का अवसर देने और लंबी अवधि में संपत्ति निर्माण में मदद करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस इंडेक्स की समीक्षा और रीबैलेंसिंग साल में दो बार की जाती है, ताकि पोर्टफोलियो विभिन्न सेक्टर्स में उभरते अवसरों के अनुरूप बना रहे। साथ ही, विविधता और संतुलन बनाए रखने के लिए स्टॉक और सेक्टर एक्सपोजर पर सीमाएं भी तय की गई हैं। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, मनीष कुमार ने कहा, “यह फंड ग्राहकों को इक्विटी बाजार में भागीदारी करने का एक संरचित और पारदर्शी तरीका प्रदान करता है। हमारा ध्यान उन कंपनियों पर है जिनकी कीमत उनके फंडामेंटल्स के मुकाबले आकर्षक है।” 30 मार्च 2026 तक आईसीआईसीआई प्रू ‘बीएसई एन्हांस्ड वैल्यू इंडेक्स ने तीन वर्षों में 32% वार्षिक रिटर्न, पांच वर्षों में 28.9% और दस वर्षों में 19.4% वार्षिक रिटर्न दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *