बायोकॉन का चौथी तिमाही का कुल लाभ 4,569 करोड़ रुपये

www.daylifenews.in
बेंगलुरु। इनोवेशन-आधारित वैश्विक बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन लिमिटेड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने समेकित वित्तीय परिणामों की घोषणा की। बायोकॉन का वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही का कुल लाभ 4,569 करोड़ रुपये रहा, एबिटडा 1,073 करोड़ रुपये रहा; शुद्ध लाभ (एक्सेप्शनल आइटम्स से पहले) 179 करोड़ रुपये रहा और वित्त वर्ष 2026 का कुल लाभ 17,270 करोड़ रुपये रहा; एबिटडा 3,798 करोड़ रुपये रहा; शुद्ध लाभ (एक्सेप्शनल आइटम्स से पहले) 436 करोड़ रुपये रहा। किरण मजूमदार-शॉ, एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन, बायोकॉन लिमिटेड ने कहा, “बायोसिमिलर्स कारोबार को जेनेरिक फॉर्म्युलेशंस और एपीआई व्यवसाय के साथ एकीकृत कर एकीकृत बायोफार्मा इकाई का निर्माण किया है।” श्रीहास तांबे, सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, बायोकॉन लिमिटेड ने कहा, “वित्त वर्ष 26 बायोकॉन के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा, जिसमें हमारे बायोसिमिलर्स और जेनेरिक कारोबार का सफल एकीकरण कर बड़े पैमाने वाली एकीकृत बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बनाई गई।” पीटर बैंस, सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, सिंजीन इंटरनेशनल लिमिटेड ने कहा, “सिनजीन इंटरनेशनल लिमिटेड की परिचालन आय में पूरे वर्ष के दौरान 3% की वृद्धि हुई और 25% एबिटडा मार्जिन के साथ प्रदर्शन हमारे संशोधित वार्षिक मार्गदर्शन के अनुरूप रहा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *