
www.daylifenews.in
पुणे। भारत में कास्टिंग और पिग आयरन और स्टील और सीमलेस ट्यूब बनाने वाली बड़ी कंपनी किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (BSE : 500245, NSE:KIRLFER) ने चौथी तिमाही और फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए अपने ऑडिटेड वित्तीय नतीजों की घोषणा की। केएफआईएल के मैनेजिंग डायरेक्टर आर. वी. गुमास्ते ने कहा, “केएफआईएल ने वित्त वर्ष का समापन मजबूत चौथी तिमाही प्रदर्शन के साथ किया है। इस दौरान हमारे प्रमुख कारोबार खंडों में बेहतर वॉल्यूम ग्रोथ और परिचालन दक्षता देखने को मिली। लगातार बने रहे वैश्विक आर्थिक दबावों के बावजूद हमारी समेकित वार्षिक आय 5% बढ़कर 6,889 करोड़ रुपये रही। वहीं, असाधारण मदों से पहले का कर-पूर्व लाभ (पीबीटी) 25% बढ़कर 512 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि सालभर का पीएटी 22% बढ़कर 358 करोड़ रुपये हो गया। मार्च के मध्य में सोलापुर में एलपीजी सप्लाई बाधित होने की स्थिति में भी हमारी मजबूती स्पष्ट रूप से दिखाई दी। वैकल्पिक ईंधन व्यवस्था अपनाकर हमने केवल चार दिनों में स्थिति को सामान्य कर लिया, जिससे उत्पादन और ग्राहकों की आपूर्ति पर असर न्यूनतम रहा।”