रेमंड लाइफस्टाइल लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026 में शानदार प्रदर्शन

www.daylifenews.in
मुंबई। रेमंड लाइफस्टाइल लिमिटेड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुई तिमाही के लिए अपने अपरीक्षित वित्तीय परिणामों की घोषणा की। रेमंड लाइफस्टाइल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 में अपनी निरंतर प्रगति को मज़बूती से जारी रखा है। कंपनी ने ₹7,034 करोड़ की अब तक की सर्वाधिक कुल आय दर्ज की है, जो कंपनी के इतिहास में पहली बार ₹7,000 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है और पिछले वर्ष की तुलना में 11% की वृद्धि दर्शाती है। यह सफलता देश के भीतर सामान की भारी मांग की वजह से मिली, जिससे कपड़ों और टेक्सटाइल के कारोबार में काफी बढ़त हुई। इस साल कंपनी का ईबीआईटीडीए (परिचालन मुनाफा) भी 23% बढ़कर ₹804 करोड़ पहुंच गया। प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, रेमंड लाइफस्टाइल लिमिटेड के सीईओ, सात्यकी घोष ने कहा: “बीते वर्ष में, हमने भविष्य के ‘ऑपरेशनल लेवरेज’ के लिए एक मज़बूत आधार तैयार करने हेतु रेवेन्यू के विस्तार और उपभोक्ताओं तक अपनी पहुँच बढ़ाने को प्राथमिकता दी। अब जब हम अपने ‘समेकन वर्ष’ में प्रवेश कर रहे हैं, तो हमारा ध्यान एक ‘हाई-परफॉर्मेंस कल्चर’ विकसित करने के साथ-साथ सतत लाभप्रदता और हितधारक मूल्य सृजन पर केंद्रित है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *