
www.daylifenews.in
जयपुर। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील शर्मा आज शाम आठ बजे हज़रत मौलाना ज़ियाउद्दीन साहब की मुक़द्दस दरगाह चार दरवाज़ा पर हाज़िरी देकर फ़ैज़ व बरकत हासिल करेंगे।
अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कांग्रेस जन कहा कि इस रूहानी और बाबरकत मौक़े पर दिल ने चाहा कि अपने अज़ीज़ और मुहब्बत रखने वाले भाई को भी इस सआदतमंद लम्हे में शरीक होने की दावत दूँ। उन्होंने कहा कि यक़ीन जानिए, अगर आप भी इस मुबारक घड़ी में मेरे हमराह रहें और अपनी मौजूदगी से इस मुक़द्दस महफ़िल को रौनक़ अता फ़रमाएँ, तो यह मेरे लिए बड़ी मुसर्रत और ख़ुशनसीबी की बात होगी।
सुनील शर्मा ने अवाम से भी कहा कि बड़े अदब और ख़ुलूस के साथ आपसे इल्तिज़ा है कि मेरे इस ख़ाकसार दावतनामे को शरफ़-ए-क़ुबूलियत बख़्शें और अपनी तशरीफ़-आवरी से इस मौक़े की रूहानियत को दोचंद फ़रमाएँ।
अध्यक्ष सुनील शर्मा जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज (सोमवार) रात 9:00 बजे चादर चढ़ाई जाएगी अकीदत के फूल पेश किए जाएंगे वे फल वितरण किए जाएंगे। इस अवसर पर सुनील शर्मा, आर आर तिवारी का सम्मान व दस्तारबंदी भी करेंगे।