3 दिवसीय विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की तैयारियां जोर-शोर से

www.daylifenews.in
जयपुर। गर्मी के मौसम एवं बढ़ती तपिश को देखते हुए आमजन को विभिन्न बीमारियों से बचाव एवं उपचार उपलब्ध कराने हेतु राजस्थान यूनानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पालरी मीणा, राजेश टोयोटा के सामने में दिनांक 12 मई 2026 से 14 मई 2026 तक प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में सिरदर्द, खांसी, बुखार, लू लगना, न्यूरोलॉजिकल रोग, स्लिप डिस्क, साइटिका, टेनिस एल्बो, कमर दर्द, घुटनों का दर्द, जोड़ों का दर्द, सर्वाइकल, फ्रोजन शोल्डर, दाद-खाज-खुजली, महिलाओं से संबंधित रोग, पेट दर्द, गैस, लीवर एवं गुर्दे की बीमारियों सहित मौसमी रोगों की जांच, परामर्श, उपचार तथा औषधियों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं निशुल्क उपलब्ध रहेंगी, जिनमें प्रमुख रूप से : प्रोफ़ेसर डॉ नाज़िआ – स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, प्रोफ़ेसर डॉ सेराजुल हक़ खान – त्वचा एवं कॉस्मेटोलॉजी विशेषज्ञ, प्रोफ़ेसर मोहम्मद सफ़वान खान – मेडिसिन एवं वायरोलॉजी विशेषज्ञ, प्रोफ़ेसर डॉ रुषि— न्यूरो-मस्कुलर दर्द विशेषज्ञ, प्रोफ़ेसर डॉ आज़म अंसारी – बाल रोग विशेषज्ञ इसके अतिरिक्त विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भी अपनी सेवाएं प्रदान करेगी।
कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव डॉ परवेज अख्तर वारसी एवं संयुक्त सचिव हाफिज इमरान ने बताया कि गंभीर रोगियों के लिए भर्ती की भी व्यवस्था रहेगी, जहां भोजन, पानी, आवास एवं अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही आवश्यक जांच सुविधाएं जैसे एक्स-रे, सोनोग्राफी एवं ब्लड टेस्ट भी उपलब्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *