

www.daylifenews.in
जयपुर। जयपुर ही नहीं बल्कि पुरे देश भर में प्रसिद्ध चिश्तिया सिलसिले के एक मशूरो व मारूफ बुजुर्ग शाहे विलायत हज़रत मौलाना जियाउद्दीन साहब रहमतुल्ला अलैह की दरगाह का सालाना 217 वां उर्स मुबारक 9 मई जारी है जो 13 मई 2026 बुधवार तक चलेगा। इस अवसर पर पूर्व पार्षद ज़ाकिर खान ने दरगाह पहुंच कर राजस्थान में अमन चैन की दुआए मांगी।
हजरत मौलाना जियाउद्दीन साहब के उर्स की तमाम रुसुमात और मिलाद शरीफ, मुशाएरे व क़व्वाली की महफ़िलें दरगाह के मौजूदा सज्जादा नशीन एंव मुतावल्ली सैयद जियाउद्दीन ज़ियाई उर्फ़ जिया मियां की जेरे सदारत व जेरे इंतज़ाम दरगाह के पुराने दस्तूर के अनुसार अदा की।
11 व 12 मई सोमवार व मंगलवार शाम 8 बजे दरगाह में महफिले समा कव्वाली का आयोजन होगा जिसमें जयपुर की तमाम कव्वाल पार्टियों आस्ताना ए जियाई पर अपना पाना कलाम पेश करेंगी। जिस में दरगाह की चोकी की कव्वाल पार्टी अनवार हुसैन कव्वाल के साथ साथ साबरी बंधू, मुश्ताक गुलफाम, अख्तर ज़ियाई, लियाक़त हुसैन, काले प्यारे, अब्दुल क़दीर, नदीम वारसी, हमीद साबरी व अन्य कव्वाल सूफियाना कलाम पेश करेंगे।
ज़ाकिर खान ने इस अवसर पर बताया कि इसके साथ साथ शहर की विभिन्न पंचायतों खुमरान, मछली वालान, पन्नीग्रान, नीलग्रान, शोरग्रान, नालबंदान, शेखान व इलाका चांदपोल की और से दरगाह पर चादरें पेश की जायेंगी।