

www.daylifenews.in
चित्तौड़गढ़। मदर्स डे के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल देशना वीरा केंद्र चित्तौड़गढ़ द्वारा बेबी किट वितरण प्रोजेक्ट के तहत राजकीय सांवरिया जी महिला एवं बाल चिकित्सालय पी एस सी में 50 नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरित किए गए।
केंद्र की अध्यक्षा वीरा विनीता जैन ने नवजात शिशुओं के लिए स्वच्छ और हाइजीनिक कपड़ों का महत्व बताया।

सचिन प्रमिला बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वीरा रेखा डांगी, वीरा विमला सेठिया, वीरा सुनीता सिसोदिया, वीरा रेखा नाहर, वीरा अंजू कोठारी वीरा, लता अग्रवाल, वीरा भारती बोकड़िया उपस्थित रहे।