आँधी तूफान के चलते मनोहरपुर कस्बे में पेड़ व बिजली के पोल टूटे

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। आँधी तूफान के चलते स्थानीय कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड़ व पोल टूटने की खबर आई हैं। इसी के साथ मे मनोहरपूर चंदवाजी व खोरा के कनिष्ठ अभियंता के कई फीडर फाल्ट होने की भी खबर हैं।
इसके चलते आसपास के क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ हैं। इधर मनोहरपूर चंदवाजी व खोरा के कनिष्ठ अभियंता व लाइनमैन अपने अपने क्षेत्रों में फाल्ट को ढूंढने में लगे हुए है। कनिष्ठ अभियंता व लाइनमेनो का कहना हैं कि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए हम जी जान से जुटे हुए है।
उल्लेखनीय हैं कि जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड शाहपुरा के अधिशाषी अभियंता व जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मनोहरपूर के सहायक अभियंता का कहना हैं कि जनता को राहत हर हाल में देना हैं इसके चलते पूरा स्टाफ उपभोक्ताओ को राहत देने में जुटा हुआ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *