
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। शाहपुराविधायक मनीष यादव ने लिया संज्ञान, प्रशासन आया हरकत में। कई वर्षों से चली आ रही समस्या का हुआ समाधान। गोरतलब है की क्षेत्र के ग्राम बिशनगढ़ एवं बिलांदरपुर में डिजिटल प्रमाण पत्रों — जैसे जनाधार, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र आदि — में ग्राम पंचायत के अनुरूप राजस्व ग्राम चयन नहीं होने की गंभीर समस्या सामने आई थी। इस तकनीकी त्रुटि के कारण ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी कार्यों और दस्तावेज़ बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर विधायक ने संबंधित उच्च अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए तकनीकी समस्या का निराकरण कर दिया गया है। अब ग्राम बिशनगढ़ एवं बिलांदरपुर के नागरिकों को डिजिटल प्रमाण पत्रों में सही राजस्व ग्राम चयन की सुविधा मिलने लगी है, जिससे आमजन एवं विद्यार्थियों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने समस्या के त्वरित समाधान पर प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।