सांसद राव राजेंद्र सिंह संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक वाहन से पहुंचे

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। जयपुर ग्रामीण (राज.) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल, डीजल बचाने की अपील के फलस्वरूप जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम के तहत अपने जयपुर ग्रामीण संसदीय क्षेत्र के कोटपुतली व बहरोड़ में इलेक्ट्रिक वाहन से पहुंचे तथा कार्यकर्ताओं को पेट्रोल, डीजल बचाने का संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम के तहत ज़िला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग भाजपा जयपुर देहात उत्तर के अंतर्गत एक होटल, कोटपूतली एन.एच-48 में तथा ज़िला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग भाजपा अलवर उत्तर में एक पैलेस, बहरोड़ कार्यक्रम में शिरकत किया।
भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद राव राजेंद्र सिंह ने सभा में उपस्थित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजना लायी गई है जिससे देश समान रूप से सभी वर्गों को साथ लेकर निरंतर प्रगति एवं विकास की ओर आगे बढ़ रहा है जिसमे आत्मनिर्भर भारत, विश्वकर्मा योजना, मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया, आयुष्मान भारत, स्वनिधि योजना, आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, ई बस सेवा, सौभाग्य योजना, डिजिटल पेमेंट इनफार्मेशन, भ्रष्ट्राचार मुक्त सरकार, सशक्त सेना, आधुनिक हथियारों का स्वदेश निर्माण, सौर ऊर्जा आदि कई जनकल्याणकारी योजनाओं से हमारे भारत देश की उन्नति हुई।
उन्होंने उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कहते हुए इन सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल डीजल बचाने एवं सार्वजनिक वाहनों व इलेक्ट्रिक वाहनो का उपयोग करने की अपील पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ो जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *