
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। विश्व हाइपर टेंशन दिवस पर रजनीश हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें स्वास्थ्य कर्मियों, स्टूडेंट को हाइपरटेंशन यानी हाई बीपी के खतरों के बारे मे सचेत किया गया। डॉ रजनीश शर्मा ने कहा की हाइपरटेंशन एक साइलेंट किलर है बीपी ज्यादा होने पर, ब्रेन अटैक कार्डियक अटैक किडनी अटैक और आंखों पर अटैक करके घातक परिणाम दे सकता है।
ब्लड प्रेशर चेक करके उसे नियंत्रित रखें तो इन खतरों से बचा जा सकता है सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 होता है और 140/90 से अधिक होने पर उसे हाई बीपी या हाइपरटेंशन कहते हैं।
इस वर्ष की थीम है आओ मिलकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें,नियमित बीपी चेकअप करें,और हाई ब्लड प्रेशर के खतरों से बचाए। डॉ भारत शर्मा की देखरेख में निशुल्क बीपी चेक किया गया डॉ कानन शर्मा ने महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर के खतरों के बारे में बताया की
गर्भावस्था में हाई बीपी से दौरे,शरीर पर सूजन आ सकता है, और जान का खतरा हो जाता है।
इस अवसर पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। डॉ रजनीश शर्मा ने बताया की हर महीने की 18 तारीख को स्कूल और कॉलेज में 13 वर्ष से ऊपर के विद्यार्थियों का ब्लड प्रेशर चेक किया जाएगा 10 में से एक विद्यार्थियों में हाई बीपी पाया गया है।
इस अवसर पर डॉक्टर पुष्पेंद्र शर्मा, डॉक्टर हर्षित शर्मा, डॉक्टर नमन,राघव शर्मा विनोद सिंह, भगवान सिंह,राजेश शर्मा सुशीला चौधरी, सूरज, प्रकाश जाट ने सम्बोधित किया। स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम और रैली में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया और कर लिया की साइलेंट किलर से अपने अपने को और अपने समाज को बचाएंगे।