
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। पंचायत समिति शाहपुरा के सभागार में ग्राम रथ/विकास रथ अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता उपेन यादव उपस्थित रहे।
पंचायत समिति शाहपुरा के ग्राम विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष शंकर डोड़वाडिया ने बताया कि उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी तथा आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला मंत्री ताराचंद चौधरी ने सहकारिता विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। पंचायत समिति शाहपुरा के विकास अधिकारी राकेश वर्मा ने अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान जत्था कलाकारों द्वारा सरकारी योजनाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं जनजागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।