पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई पुण्यतिथि

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शाहपुरा के नेतृत्व में मनाई इस दौरान नाथू लाल सैनी ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने प्रारंभिक स्कूल शिक्षा देहरादून से प्राप्त की इसके बाद वह लंदन शिक्षा ग्रहण करने चले गए पूर्व प्रधानमंत्री की मृत्यु 21 मई 1991 को हुई उससे पूर्व उन्होंने देश सेवा में कई महान कार्य किए।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश खुडानिया ने कहा राजीव गांधी जी भारत के छठे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली वह 40 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर व दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की राजीव गांधी जी ने राजनीति में आने से पूर्व है कमर्शियल पायलट का लाइसेंस प्राप्त कर एयरलाइंस में नौकरी की 1989 में प्रधानमंत्री रहते हुए राजीव गांधी जी ने मताधिकार की उम्र घटाकर 21 वर्ष से 18 वर्ष की।
इस दौरान धूडाराम पलसानिया बद्री प्रसाद यादव प्रभु अटल पृथ्वीराज नायक पार्षद घनश्याम सैनी मुकेश दाताराम कमल रवि रविंद्र कपूरिया दिलीप सुभाष कुम्हार आदि उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *