युवा भारत का सपना देखने वाले राजीव गांधी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित एसबीआई बैंक के पास अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर दिगराज सिंह के कांग्रेस कार्यालय पर उनके नेतृत्व में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत की तकनीकी क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित समुद्र सिंह,सुरेश असवाल,राकेश असवाल,इमरान आजाद, राशीद खान, सोहेल खान,अजीत मीणा,आरिफ खान,लालचंद सैनी,चेतन बेनीवाल,मुकेश सैनी, तोसिफ अहमद, जब्बार, मनीष मीणा, नासिर खान, नितिन मीणा ने राजीव गांधी के देश के विकास, तकनीकी क्रांति और युवाओं को नई दिशा देने में दिए गए योगदान को याद किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर और संचार क्रांति की ओर अग्रसर करने का कार्य किया। उन्होंने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए एक नए और सशक्त भारत का सपना देखा था। वक्ताओं ने कहा कि यह विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *