शाहपुरा में मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

2500 से अधिक बच्चे होंगे सम्मानित।
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विधायक मनीष यादव द्वारा 24 मई 2026, रविवार को शाहपुरा क्षेत्र में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा, साथ ही कैरियर काउन्सलर द्वारा बच्चो को कैरियर के प्रति भी जागरूक किया जायेगा तथा बच्चो को भविष्य की चुनौतियी से निपटने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार समारोह का आयोजन शाम 3 बजे शाहपुरा खातेडी स्थित चंद्रमहल पैलेस में किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी सफलता का उत्सव मनाया जाएगा तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रेरित किया जाएगा।
सम्मान समारोह के लिए शाहपुरा नगर परिषद संपूर्ण क्षेत्र सहित घासीपुरा, शेरपुरा, देवीपुरा, पीपलोंद नारायण ग्राम पंचायत क्षेत्र के छात्र-छात्राएं का सम्मान किया जाएगा।
विधायक के निजी सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायत एव नगरपालिका व परिषद क्षेत्र के बच्चो का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जो चरणबद्ध रूप से किए जा रहे है।
विधायक मनीष यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है। इससे युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी और शिक्षा के प्रति जागरूकता मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *