

www.daylifenews.in
जयपुर। ईद के पावन अवसर पर शहर में इस बार खास रौनक देखने को मिली। दाता अमानीशा नाला के पास भव्य ईद मेले का आयोजन किया गया, जहां बच्चों और बड़ों के लिए आकर्षक झूले लगाए गए।
मेले में विभिन्न प्रकार के झूलों के साथ-साथ खाने-पीने और खरीदारी के लिए रंग-बिरंगे स्टॉल भी सजाए गए। मेला ऑनर मोहम्मद शफीक कुरैशी (आसम भाई) के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को ईद के मौके पर मनोरंजन और खुशियों से भरपूर माहौल प्रदान करना है।
मेले में खास तौर पर बच्चों के लिए छोटे झूले और युवाओं व बड़ों के लिए बड़े झूले आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा चाट-पकौड़ी, मिठाइयों और अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लोगों को खूब लुभाते नजर आए।
व्यवस्थापक विजय गुप्ता ने बताया कि मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि परिवार के साथ आने वाले लोग सुरक्षित वातावरण में मेले का आनंद ले सकें। ईद के इस खास मौके पर यह मेला शहरवासियों के लिए मनोरंजन, मेलजोल और खुशियां बांटने का बेहतरीन अवसर साबित हो रहा है, जहां लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ यादगार पल बिता रहे हैं। इस अवसर पर मेला कम्पनी के ऑनर मोहम्मद शफीक कुरैशी (आसम भाई) ने सभी देशवासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।