
www.daylifenews.in
जयपुर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गांधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधायक व मुख्य सचेतक रफीक खान, वक्फ बोर्ड चेयरमेन डॉ. खानू खाँ बुधवाली, प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव ललित तूनवाल, महासचिव राजेश चौधरी, सचिव अयूब खान, श्रीमती तारा बेनीवाल, श्रीमती मंजू शर्मा, सीए प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नितिन व्यास, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. विकास महला, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया, अब्दुल हफीज जयपुरी, राजीव त्रेहान, मोहम्मद इकबाल, गोपाल नावरिया, पंकज दाधीच, अब्दुल रऊफ, भवानी शंकर माली, दिनेश विजयवर्गीय, राजेश कटारा, हवासिंह बुगालिया, वसीम टाक, भीमराज जाखड़, कृष्ण कुमार शर्मा, असीम खान, सत्येन्द्र सिंह जादौन सहित अनेक कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।