
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। दाता अमानीशाह दरगाह के पास ग्राउंड में झूलों का आनंद उठाते हुए बच्चे युवक, युवतियां हर शाम यहाँ आन्दित हो जाते हैं। यह मेला शान से चल रहा है मेला। इस अवसर पर ऑनर शफी कुरैशी और आसम भाई ने बताया कि यह मेला हर साल लोगों के लिए खुशी और मनोरंजन का खास अवसर लेकर आता है। उन्होंने बताया कि इस बार मेले में छोटे-बड़े सभी के लिए अलग-अलग प्रकार के झूले लगाए गए हैं, जिनका बच्चे खासतौर पर भरपूर आनंद ले रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मेले में आने वाले सभी लोगों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। साफ-सफाई, रोशनी और व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है ताकि परिवार सहित आने वाले लोग बिना किसी परेशानी के मेले का आनंद उठा सकें। साथ ही खाने-पीने के स्टॉल्स और खरीदारी की दुकानों के जरिए मेले को और भी आकर्षक बनाया गया है।