बच्चों ने लिया नि:शुल्क वाटर स्विमिंग पूल का आनंद

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। वर्गो सांस्कृतिक संस्था की ओर से विक्रम बाल निकेतन, बाबा हरिशचंद्र मार्ग, जयपुर में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संस्था की अध्यक्ष रूपाली राव ने बताया कि कैंप के माध्यम से बच्चों को नई-नई चीजें सीखने का अवसर मिल रहा है। यहां बच्चों को ड्राइंग, डांस, म्यूजिक, क्राफ्ट, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और खेल-कूद जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
सचिव रवि कश्यप ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य करते हैं और उन्हें आत्मविश्वासी बनाने में सहायक होते हैं। कैंप में बच्चों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ भाग लेकर अपनी रचनात्मकता का परिचय सूचना मंत्री सुनील जैन ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर कैंप बच्चों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। संस्था द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है।
जयपुर। मेरा अधिकार संस्था की ओर से जयसिंहपुरा स्थित वाटर स्मैश पूल में बच्चों के लिए विशेष पहल करते हुए निशुल्क स्विमिंग पूल का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का भरपूर आनंद उठाते हुए पानी में खेल-कूद कर खुशियां मनाईं।
संस्था के मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को राहत देने और उन्हें मनोरंजन के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पानी में विभिन्न खेलों के जरिए समय का आनंदपूर्वक सदुपयोग किया। पूल संचालक हिमांशु खंडेलवाल ने इस पहल की अभिभावकों ने भी सराहना की और इसे बच्चों के लिए उपयोगी कदम बताया।
अध्यक्ष दीपक शर्मा ने संस्था का उद्देश्य भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करना है, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर साक्षी उपाध्याय, ऋषभ उपाध्याय दीपाली उपाध्याय, मुस्कान शर्मा ,यश शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *