
www.daylifenews.in
गुरुग्राम। प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। कंपनी ने लगातार तीसरे वर्ष दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की है। पिछले वित्तीय वर्ष में, डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों (वितरण माध्यमों) में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते, कंपनी ने न्यू बिजनेस प्रीमियम में सालाना 19% की बढ़त दर्ज की, जबकि एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट में सालाना 29% की बढ़ोतरी हुई। लगातार तीन वर्षों से बढ़ता हुआ 99.29% का क्लेम पेड रेशियो (दावा भुगतान अनुपात), कंपनी के बिजनेस की मजबूत और भरोसेमंद क्वालिटी को दर्शाता है। प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ पंकज गुप्ता ने कहा, “हम एक ऐसे कारोबार के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिसकी नींव स्थिर और निरंतर प्रगति पर आधारित हो। लगातार तीसरे वर्ष दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज करना इसी सोच का परिणाम है। यह उपलब्धि मजबूत और संतुलित वितरण चैनलों, ग्राहकों पर स्पष्ट फोकस, वास्तविक जरूरतों के अनुरूप उत्पाद रणनीति और सशक्त जोखिम प्रबंधन ढांचे के कारण संभव हुई है।” प्रामेरिका लाइफ ने पिछले वित्तीय वर्ष में अपने मार्केट-लिंक्ड (बाजार से जुड़े) उत्पादों के तहत ‘निफ्टी मिडकैप 50 कोरिलेशन फंड’ और ‘राइजिंग भारत फंड’ पेश किए। इन दोनों फंडों ने व्यापक बाजार बेंचमार्क की तुलना में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।