ताइपे कैपिटल कप 2026 में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन

www.daylifenews.in
नई दिल्ली। टीम इंडिया ने ताइपे, ताइवान में आयोजित प्रतिष्ठित ‘ताइपे कैपिटल कप 2026’ में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता थी, जिसमें टीम इंडिया ने विभिन्न कौशल श्रेणियों में दो सिल्वर मेडल और तीन मेरिट अवॉर्ड जीतकर देश को गौरवान्वित है। यूरोप, एशिया, अमेरिका और ओशिनिया के 15 देशों से आए दुनिया के कुछ बेहतरीन युवा स्किल्ड प्रोफेशनल के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हुए, भारतीय दल ने असाधारण तकनीकी एक्सीलेंस का प्रदर्शन किया, जिससे ग्लोबल स्किल पावरहाउस के रूप में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा की पुनः पुष्टि हुई। इस दल को कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) का सहयोग मिला था। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने कहा: “ऐसी हर उपलब्धि विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी, फ्यूचर रेडी वर्कफोर्स के हमारे संकल्प को मजबूत करती हैं और स्किल्ड और सशक्त युवाओं द्वारा संचालित विकसित भारत के हमारे विज़न को आगे बढ़ाती हैं।” टीम और मेंटर्स को बधाई देते हुए, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की सचिव देवश्री मुखर्जी ने कहा: ताइपे कैपिटल कप 2026 में टीम इंडिया की सफलता भारत के स्किलिंग इकोसिस्टम की बढ़ती ताकत और हमारे युवाओं की विश्व-स्तरीय क्षमता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *