
विधायक ने स्वामी विवेकानंद सर्किल निर्माण की घोषणा
सुरेश बागड़ी की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
मण्डावर (दौसा)। भारत विकास परिषद शाखा मंडावर की ओर से गढ़ रोड स्थित खंडेलवाल धर्मशाला में सत्र 2026-27 के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यशाला एवं दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि महवा विधायक राजेंद्र मीणा रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल, प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत गर्ग, प्रांतीय कोषाध्यक्ष राहुल खंडेलवाल, प्रांतीय संयोजक संजय पीलवा, विमल जैन, जिला संयोजक राजेश जटवाड़ा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नई कार्यकारिणी में संतोष गुप्ता को संरक्षक, नरेश बंसल को अध्यक्ष, अनंत अग्रवाल को सचिव, राजेंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सुमित खंडेलवाल को संस्कार प्रमुख, वंदना सिंहल को महिला गतिविधि प्रभारी, नरेंद्र बंसल को संपर्क प्रभारी तथा राजेश शर्मा को सेवा प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
इस दौरान परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल मित्तल ने एक लाख रुपए का सहयोग देकर ‘विकास रत्न’ बनने पर सम्मान प्राप्त किया। अध्यक्ष नरेश बंसल ने सदस्यों से सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया तथा नगर में स्वामी विवेकानंद सर्किल और स्थायी प्याऊ संचालन के लिए विधायक से सहयोग मांगा।
मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र मीणा ने परिषद के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए मंडावर में परिषद द्वारा सुझाए गए स्थान पर स्वामी विवेकानंद की स्मृति में भव्य ‘स्वामी विवेकानंद सर्किल’ निर्माण की घोषणा की। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता विक्रांत खंडेलवाल ने परिषद के मूल मंत्र ‘संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण’ पर प्रकाश डालते हुए दायित्वधारियों को निष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन सुमित कुमार खंडेलवाल ने किया तथा व्यवस्थाएं कार्यक्रम संयोजक योगेश अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुईं। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य पूजा गुप्ता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडावर के प्रिंसिपल रामगोपाल सोनी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रशांत मीना, हरिओम गुप्ता, त्रिपुरारी लाल ठाकुरिया, राकेश जैन, पदमा सिंहल, सुरेश शर्मा, मोहन लाल शर्मा, विजय झालानी, महेश गुप्ता, अवधेश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण कसौटियां, विष्णु गुप्ता, गिर्राज सोनी, मुरारी बंसल, नेमीचंद सैनी, मोहित ताम्बी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।