
www.daylifenews.in
जयपुर। जैसलमेर निवासी, दिल्ली एम्स में कार्यरत डॉ. दिनेश कुमार माली एवं उनके परिवार के सदस्यों की चारधाम यात्रा से लौटे समय देवप्रयाग के पास सड़क हादसे में मृत्यु बेहद दुखद है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें धैर्य तथा संबल प्रदान करें।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखते हुए कहा चार व्यक्तियों की मृत्यु के अलावा 3 के लापता होने का समाचार चिंताजनक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सकुशल हों। घायल बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।