रक्षा के नाम पर पर्यावरण से यह कैसा खिलवाड़ : राहुल गाँधी

www.daylifenews.in
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार के जमीनी सच को देश के सामने रखा है। रक्षा के नाम पर पर्यावरण से यह खिलवाड़ और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की नीति बेहद चिंताजनक है।
यह समाचार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा करते हुए कहा कि 1.5 करोड़ पेड़ों की कटाई, कोरल रीफ़ की तबाही और वहां के आदिवासियों व पूर्व सैनिकों को विस्थापित कर होटलों-कैसीनो का निर्माण कतई स्वीकार्य नहीं है। विकास हमेशा पर्यावरण के लिहाज से संतुलित और सस्टेनेबल होना चाहिए, न कि चुनिंदा उद्योगपतियों के फायदे के लिए।
देश के इस अनमोल हिस्से और पर्यावरण को बचाने की इस लड़ाई में हम सब एकजुट हैं।
जरूर देखें यह वीडियो:

GreenOverGreed

NicobarMatters

WorldEnvironmentDay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *