
www.daylifenews.in
नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के मौके पर कोस्मो फर्स्ट लिमिटेड की कम्युनिटी आउटरीच शाखा कोस्मो फाउन्डेशन ने दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र से अपने कर्मचारियों के साथ कई गतिविधियों का आयोजन किया। ये कर्मचारी करजन, गुजरात में इकट्ठा हुए, उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल तरीकों को अपनाने की शपथ ली तथा वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया। कोस्मो फाउन्डेशन ने प्रयास फाउन्डेशन के साथ मिलकर दिल्ली में एक सीड बॉल मेकिंग वर्कशॉप आयोजित की, और महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आर्मी कैंटोनमेन्ट बायोडाइवर्सिटी हब में एक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया, जहां कर्मचारियों ने 100 पौधे लगाए। यामिनी कुमार जयपुरिया, मैनेजिंग ट्रस्टी, कोस्मो फाउन्डेशन एवं होल-टाईम डायरेक्टर (कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी, ईएसजी एवं सीएसआर) कोस्मो फर्स्ट ने कहा, कोस्मो फाउन्डेशन में हमारे प्रयास एक मुहीम का रूप ले चुके हैं, जिसने वृक्षारोपण, पानी की बचत, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाकर कई लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न किया है।