राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

लड्डू बांटकर और आतिशबाजी कर जताई खुशी, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान से दो ओबीसी नेताओं को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समाजबंधुओं ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर दौसा रोड पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण कर तथा आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने ओबीसी समाज को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व प्रदान किया है। गुर्जर समाज से भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर तथा जाट समाज से हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया जाना प्रदेश के ओबीसी समाज के लिए गौरव का विषय है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा का यह निर्णय सामाजिक समरसता और सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने दोनों नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल संसदीय कार्यकाल की कामना की।
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष नंदलाल गुर्जर, रामावतार यादव, युवा मोर्चा जिला संयोजक महेंद्र कसाना, राहुल यादव, विश्राम, प्रहलाद गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश नाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय का स्वागत किया और इसे राजस्थान के ओबीसी समाज के सम्मान तथा सशक्त प्रतिनिधित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *