SDM और भाजपा प्रत्याशी उपेन यादव के औचक निरीक्षण से CHC में मचा हड़कंप

चिकित्सा प्रभारी कक्ष में एसी-पंखे चालू मिले, शौचालयों में गंदगी पर जताई नाराजगी
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का बुधवार को उपखंड अधिकारी संजीव खेदड़ एवं भाजपा प्रत्याशी उपेन यादव ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। वार्ड में एक ही बेड पर दो मरीज भर्ती पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद महिला एवं पुरुष शौचालयों का निरीक्षण किया गया, जहां भारी गंदगी मिली। शौचालयों की दीवारों पर धूम्रपान के निशान, डिस्पोजल गिलास तथा अन्य प्रकार का कचरा बिखरा होने पर अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई।
निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी संजीव खेदड़ चिकित्सा प्रभारी डॉ. नरेंद्र भड़ाना के कक्ष में भी पहुंचे। उस समय चिकित्सा प्रभारी कक्ष में मौजूद नहीं मिले, जबकि कमरे में लगी एसी और पंखे चालू पाए गए। सरकारी संसाधनों और बिजली दुरुपयोग को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर में टिप्पणी दर्ज कर चिकित्सा प्रभारी को अनुपस्थित अंकित किया।
वही वार्ड में करीब 3 से 4 साल से दांतो की मशीन पड़ी धूल फांक रही है।
जिसको अभी तक उपयोग में नहीं लिया गया।
उपखंड अधिकारी ने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को भेजी जाएगी, ताकि संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों ने कई आवश्यक निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *