
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। देवीपुरा ग्राम (भानीपुरा के जोहड) स्थित खेल मैदान में 10 जून से डॉ भीमराव अम्बेडकर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों एवं युवाओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। आयोजन को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 751 रुपए निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपए,उपविजेता टीम को 5100 रुपए का नकद पुरस्कार व आकर्षक ट्रॉफी प्रदान कि जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आसपास के गांवों सहित विभिन्न क्षेत्रों की टीमों को आमंत्रित किया गया है। बाहर से आने वाली टीमों के खिलाडियों के लिए आवास व भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में विधायक,सरपंच,सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए ग्रामीण और युवा कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।