

1600 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
www.daylifenews.in
निवाणा (जयपुर)। क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विधायक मनीष यादव द्वारा तिगरिया स्थित PNB बैंक, झरवाल काम्प्लेक्स के पास में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10 वीं एवं 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह में तिगरिया, बरवाड़ा, परमानपुरा, कालू का बास, नांगल – भरड़ा, म्हार खुर्द, निवाणा, देवथला, हाथनौदा, धवली, अमरपुरा, धानोता, आमलोदा, चारणवास, रावपुरा, नयाबास ग्राम पंचायतों के 1600 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विधायक ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक मनीष यादव ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान उनकी मेहनत और उपलब्धियों का गौरव है, जो अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाकर अपने माता-पिता, विद्यालय, समाज, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट संदीप चौधरी, प्रोफेसर प्रहलाद सहाय वर्मा, प्रोफेसर घनश्याम मीणा, प्रोफेसर एम.डी. गुर्जर, तहसीलदार हरिश यादव, आरएएस दीपक यादव, कर्मचारी संघ के सेवानिवृत्त अध्यक्ष जगदीश यादव तथा डॉ. रामसिंह सामोता ने विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में ब्लाँक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी, ब्लाँक अध्यक्ष मुकेश देव गुर्जर, नगर अध्यक्ष सुरेश मीणा, मुकेश खुड़ानिया, नगरपरिषद सभापति विष्णु सैनी,संगटन मंत्री रामेश्वर गौरैठा,इमरान मलिक, हेमचंद चौधरी, मंडल अध्यक्ष गजानंद रैगर, धोलू ठुकरान,गोपाल सेपट,महेश कुमावत,ब्लाँक उपाध्यक्ष हनुमान यादव, सरपंच नेमीचंद सैनी ,रामनिवास यादव , उपसरपंच सीताराम जांगिड,एडवोकेट महावीर जिंदल, एसके डूडी,मुरलीधर बाडीगर, उपप्राचार्य मुकेश बबेरवाल, नन्दा महाराज, गजानंद बागडा, प्रभु वर्मा, डाँ विनोद सैनी, भँवर रैबारी, कानाराम धनवंत, सीताराम मीणा, मोठूराम, दिनेश सैनी, रज्जाक पठान, मनोहर सिंह, बजरंग सैनी, चांदमल कुमावत, रामनारायण कुलदीप, प्रकाश शर्मा, अंकित अग्रवाल, जुमा, जालिम जाट, डॉ राकेश , ओमप्रकाश, शंकर नार, जगदीश, रवींद्र, जितेश, अशोक अटल, प्रभू अटल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।