
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर/पुणे। ग्लोबल काउंसिल ऑफ आर्ट एंड कल्चर की ओर से पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित संगीत प्रतियोगिता में जयपुर के प्रतिभाशाली कलाकार विहान दिग्विजय त्रिवेदी ने पियानो वादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद विहान ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा उन्हें अवार्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि विहान की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उन्होंने कहा कि संगीत के क्षेत्र में विहान की यह उपलब्धि न केवल गर्व का विषय है, बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।