अंबुजा सीमेंट्स के कौशल विकास कार्यक्रम ने ग्रामीण युवाओं का बदला जीवन

www.daylifenews.in
अहमदाबाद। विविध क्षेत्रों में कार्यरत अदाणी समूह की सीमेंट एवं निर्माण सामग्री कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (सेडी) के माध्यम से गुजरात के 20,334 से अधिक ग्रामीण युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। यह कार्यक्रम कोडिनार, सूरत, गांधीनगर, साणंद, मोरबी, महुवा और राजुला जैसे क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को इलेक्ट्रिकल कार्य, वेल्डिंग, सीएनसी कटिंग और डाटा एंट्री जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है। कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रशिक्षित युवाओं में से 75 प्रतिशत से अधिक को रोजगार मिला है। अब तक 425 से अधिक प्लेसमेंट साझेदारों के सहयोग से 16,285 से अधिक युवाओं को नौकरी मिल चुकी है, जिससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। कार्यक्रम के तहत युवतियों को वेल्डिंग और इलेक्ट्रिकल कार्य जैसे पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब तक 9,565 युवतियां इन पाठ्यक्रमों में नामांकन करा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *