चैलेंजर बॉयज ने जीती ट्रॉफी, कप्तान आयुष गुप्ता हुए सम्मानित

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। मेरा अधिकार संस्था की ओर से विद्याधर नगर स्टेडियम, जयपुर में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एडवोकेट रजत खिनदूका द्वारा किया गया।
मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में तीन टीमों—चैलेंजर बॉयज, ब्लैक पैंथर एवं राजस्थान रॉयल—के बीच मुकाबले खेले गए। चैलेंजर बॉयज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लैक पैंथर को 22 रन से तथा राजस्थान रॉयल को 41 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विजेता टीम के कप्तान आयुष गुप्ता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर आयुष, अनिरुद्ध, सूरज, देवांश, दक्ष, यश, अक्षत, श्रेयांश, रौनक, चेतन, प्रिंस वर्मा एवं यशराज वर्मा सहित समस्त टीम सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना सराहनीय रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *