
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। माधव महिला विकास समिति की ओर से “उमंग 2026” समर कैंप के समापन एवं सम्मान समारोह को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक संस्था की संस्थापक प्रिया सिन्हा के निर्देशन में संपन्न हुई।
बैठक में जानकारी दी गई कि समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 14 जून 2026 को अग्रवाल कॉलेज ऑडिटोरियम में सायं 4:00 बजे से 8:00 बजे तक किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 700 छात्र-छात्राएं रंग-बिरंगी पोशाकों में अपनी-अपनी सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां देंगे।
समारोह के दौरान सभी प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। समिति द्वारा कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मंच संचालन: अरुण किम्मतकर होंगे।