प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दरगाह शरीफ में चादर पेश

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
जमवारामगढ़/ताला। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा राजस्थान भर में दरगाहों पर चादर पेश कर देश की खुशहाली, भाईचारे और अमन-चैन की दुआ की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को जमवारामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ताला स्थित हजरत शेख बाबा बुरहानुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चादर पेश की।
कार्यक्रम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जयपुर जिला महामंत्री जमील खान खोखर के नेतृत्व में दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाकर देश की तरक्की, खुशहाली और सामाजिक सौहार्द की कामना की गई।
जिला महामंत्री जमील खान खोखर ने कहा कि सूफी संतों और वालियों की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि वालियों की दरगाहों से लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा और समाज में एकता का संदेश मिलता है।
इस अवसर पर जिला मंत्री सलीम खान, तहसील महामंत्री जाहिद खान खोखर, यामीन सीलर, निजाम खान खिलची, बाबू खान, तहसील कोषाध्यक्ष, तहसील महामंत्री शरीफ खान खोखर, रफीक खान, हुसैन खान, तहसील मंत्री नवाब खान, रजा खान, पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जमवारामगढ़ मंडल अध्यक्ष इनायत खान, रहमत खान, अनु खान सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देश में शांति, सद्भाव और विकास की निरंतरता के लिए विशेष दुआएं भी कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *