
www.daylifenews.in
बैंगलुरु। टीवीएस वेनु के भाग और दुनिया की जानी-मानी दोपहिया एवं तिपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने बताया कि कंपनी ने भारत के सबसे तेज़ 100 मीटर स्प्रिंटर, गुरिंदरवीर सिंह को उनकी उपलब्धियों के सम्मान में टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 सौंपी है, जो टीवीएस अपाचे की सबसे फास्ट स्ट्रीट परफोर्मेन्स मोटरसाइकल है। भारत के सबसे फास्ट एथलीट और सबसे फास्ट टीवीएस अपाचे का यह मिलन एक खास जुनून का जश्न है – एक जुनून जो बिना रूके और बिना किसी समझौते के स्पीड बनाए रखने की चाहत को दर्शता है। विमल सुंबली, हैड बिज़नेस- प्रीमियम, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 सेगमेन्ट में पहली बार पेश किए गए फीचर्स के साथ शानदार परफोर्मेन्स का अनुभव देती है। 1982 से टीवीएस रेसिंग में चार दशकों की विरासत के साथ टीवीएस अपाचे स्पीड एवं परफोर्मेन्स आधारित इनोवेशन को नया आयाम दे रही है। वहीं भारत के सबसे तेज़ एथलीट गुरिंदरवीर सिंह भी इसी दृष्टिकोण की अभिव्यक्ति करते हैं।’’ गुरिंदरवीर सिंह ने कहा, ‘‘मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे एक ऐसे ब्राण्ड द्वारा टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 से सम्मानित किया गया है, जो परफोर्मेन्स एवं उत्कृष्टता की अभिव्यक्ति करता है।