
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। श्री राजपूत सभा विधानसभा शाहपुरा का निर्वाचन श्री राजपूत समाज जयपुर देहात के अध्यक्ष भरत सिंह महेशवास एवं संगठन मंत्री हनुमान सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में चुनाव अधिकारी मांगू सिंह मोररा द्वारा निर्विरोध संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच सांवत सिंह करीरी, प्रकाश सिंह एवं कमलेंद्र सिंह करीरी सहित समाज के वरिष्ठजनों एवं सर्व समाज की समिति की सर्वसम्मति से हमारे करीरी गाँव के गौरव, डॉ. विक्रम सिंह करीरी को श्री राजपूत सभा विधानसभा शाहपुरा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
यह केवल डॉ . विक्रम सिंह का ही नहीं, बल्कि पूरे करीरी गाँव और समस्त समाज के लिए गर्व एवं हर्ष का विषय है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी तथा समाजहित के कार्यों को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेगा। करीरी गाँव के समस्त ग्रामवासियों एवं समाजबंधुओं की ओर से डॉ. विक्रम सिंह करीरी को इस महत्वपूर्ण दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएँ।