असवाल के परिजनों के साथ गृह राज्यमंत्री से मुलाकात की

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। उपेन यादव भाजपा नेता शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र ने दिवंगत रामवतार असवाल के परिजनों के साथ आज गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी दी।
साथ ही घटना के बाद धरने के दौरान प्रशासन के साथ हुए समझौते के विभिन्न बिंदुओं से उन्हें अवगत कराया गया तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आग्रह किया गया।
मंत्री बेढम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए समझौते के अनुरूप पीड़ित परिवार को डेयरी बूथ आवंटित करने के लिए संबंधित विभाग के प्रबंध निदेशक (एमडी) को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने स्वर्गीय रामावतार असवाल के बेटे को नगर निगम व जयपुर डेयरी में रोजगार उपलब्ध कराने तथा मुख्यमंत्री सहायता/प्रतिकर राशि दिलाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
परिजनों की मांग पर मंत्री ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को मामले की उच्च स्तर पर निष्पक्ष जांच करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार की अन्य मांगों को और उनकी पीड़ा से मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जाएगा, ताकि परिवार को न्याय और राहत दिलाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *