पांच माह में 56 लोगो को आवारा कुत्तों ने काटा

प्रतापपुर बिशनगढ़ तिराया पर तीन को काटा गंभीर घायल
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच माह में आवारा कुत्तों के काटने से करीब 56 लोग घायल हो चुके हैं, जिनका उपचार राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। शुक्रवार को एक बार फिर आवारा कुत्ते ने तीन लोगों को काट लिया। जिनको उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार कस्बे सहित आस पास के क्षेत्र में इन दिनो आवारा कुत्तों का आतंक हो रहा है। कुत्ते झुंड के रूप में रहते है और मौका मिलते ही लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं। आवारा कुत्ते ने प्रतापपुरा-बिशनगढ़ तिराहे पर एक तीन लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुत्ते ने यश यादव (14 वर्ष), दिनेश सैनी (25 वर्ष) तथा कमली देवी 40 वर्ष को काटकर गंभीर घायल कर दिया। जिनको उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर, शाहपुरा भेजा गया। जहां घायलों का उपचार जारी हैं।
समाजसेवी महेश जड़वाल ने मामले कि सूचना नगरपालिका को दी। जिसके बाद पालिका कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची ओर मामले की जानकारी कर कुत्ते को पकड़वाया।
कुत्ते ने गाय के किया घायल
आवारा कुत्ते ने तीन लोग को अपना शिकार बनाने के बाद एक लावारिस गाय को भी काटकर घायल कर दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष
कुत्ते के तीन लोगों को काटने की घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है ग्रामीण महेश जड़वाल, नरेश कुमार, गोपाल सैनी, बनवारी यादव, कानाराम यादव, बलराम जाट, रामेश्वर यादव, रोहतास सैनी एवं विकास यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने नगर पालिका से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
एंटी सिरम की व्यवस्था नहीं
राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुत्तों के काटने के संदर्भ में आने वाले मरीजों को ए आर वी डोज एंटी रेबीज़ लगाई जाती हैं। यहां चिकित्सालय में एंटी सीरम लगाने की व्यवस्था नहीं है जिसके लिए मरीज को शाहपुरा रेफर किया जाता है। क्योंकि चिकित्सालय में फिजिशियन नहीं है।
पूर्व में छोड़ा था टेंडर
नगर पालिका ने करीब 1 साल पूर्व कुत्तों को पड़कर उनकी नसबंदी करने और उनके एंटी रेबीज दवा लगाने के लिए 8 लाख का टेंडर छोड़ा था जिसके बाद कस्बे की शिव कॉलोनी में स्थित विद्यालय में करीब 150 कुत्तों को पकड़ कर उनकी नसबंदी कर रेबीज के टीके लगाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *