राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। नगर कांग्रेस कमेटी मनोहरपुर की ओर से शुक्रवार को किशनगढ़ मोड़ पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा राहुल गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष अलादीन खान, सेवादल अध्यक्ष राकेश हलकारा, पूर्व सरपंच अर्जुन मोहनपुरिया, विक्रम धोलीवाल, महेश जढ़वाल, निसार खान, ताराचंद बेनीवाल, रामस्वरूप बेनीवाल, बालूराम यादव, बलराम जाट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *