‘बुखार’ के बाद आरोब खान का नया गाना ‘तीखे नैन’ होगा रिलीज़

www.daylifenews.in
मुंबई। ‘बुखार’ और ‘गुच्ची’ जैसे हिट गानों से पहचान बनाने वाली आरोब खान अब अपना नया गाना ‘तीखे नैन’ लेकर आ रही हैं। यह एक मस्तीभरा और डांस से भरपूर गाना है, जो इस गर्मी में लोगों का मनोरंजन करेगा। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में आरोब का एक नया और आकर्षक अंदाज़ भी देखने को मिलेगा।
अंशुल गर्ग के प्ले डीएमएफ द्वारा निर्मित ‘तीखे नैन’ का टीज़र आज रिलीज़ किया गया, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने का संगीत नाज़ ने दिया है और इसके बोल साहेल ने लिखे हैं। पूरा गाना 19 जून को रिलीज़ होगा।
अपने नए गाने को लेकर उत्साहित आरोब खान ने कहा,
“मेरे पिछले गानों को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। ‘बुखार’ में अंशुल सर के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा था। अब ‘तीखे नैन’ के साथ फिर से उनके साथ जुड़कर बहुत खुशी हो रही है। इस गाने में लोग मेरा एक नया रूप देखेंगे। यह गाना मजेदार और एनर्जी से भरपूर है, और मैं इसके रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *