बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ‘बॉब गोल्डन गोल डिपॉज़िट योजना’ का शुभारंभ किया

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने नई रिटेल सावधि जमा योजना बॉब गोल्डन गोल डिपॉज़िट योजना’ के शुभारंभ की घोषणा की है। यह 555 दिनों की विशेष अवधि वाली सावधि जमा योजना है, जिसके अंतर्गत सामान्य नागरिकों के लिए 6.75% प्रति वर्ष, निवासी वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.25% प्रति वर्ष, निवासी अति वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु) के लिए 7.35% प्रति वर्ष तथा गैर-प्रतिदेय जमा पर 7.40% प्रति वर्ष तक की आकर्षक ब्याज दर प्रदान की जा रही है। यह योजना ₹3 करोड़ से कम राशि वाली रिटेल सावधि जमाओं पर लागू होगी। योजना के शुभारंभ के अवसर पर बीना वाहिद, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, “‘बॉब गोल्डन गोल डिपॉज़िट योजना’ जमाकर्ताओं को उच्च ब्याज दरों का लाभ उठाने का एक आकर्षक अवसर प्रदान करती है। यह योजना ग्राहकों को उनके वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति में सहयोग करने वाले नवोन्मेषी एवं मूल्यवर्धित उत्पाद उपलब्ध कराने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *