वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनेक बिंदुओं पर चर्चा

www.daylifenews.in
जयपुर। वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया राजस्थान, जयपुर की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, जिसको वेलफेयर पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतिकुर रहमान, पार्टी अध्यक्ष राजस्थान वकार अहमद, जयपुर जिला अध्यक्ष फिरोजुद्दीन ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई : पार्टी का उद्देश्य भारत को कल्याणकारी गति देना तथा पिछडे, अल्पसंख्यक, एससी/एसटी को अपना प्रतिनिधित्व दिलाना है।, पार्टी राजस्थान व पूरे भारत में साम्प्रदायिकता का जहर घोलने वाली पार्टीयों के लोगों को रोकने का कार्य करेगी।, राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर राजस्थान सरकार के समय पर निकायों के चुनाव नहीं कराने पर आलोचना की गई।
संवाददाता सम्मलेन में चुनाव आयोग से मांग कि गयी कि जनसंख्या के आधार पर एमएलए व सांसद बढ़ाती है लेकिन निकाय चुनाव में जयपुर शहर के 10,000 वोटरों पर पार्षद बनने में जयपुर के ढ़ाई सौ पार्षदों को खत्म करके जयपुर शहर में व ग्रामीण एरिया को जोड़ते हुये डेढ़ सौ वार्ड पार्षद करना चाहती है जो कि संवैधानिक रूप से गलत है। पार्टी इसका कड़ा विरोध करती है, यह लोकतंत्र में लोगों का अधिकार छीनना है।
जयपुर में खो-नागोरियान स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हादसे में मारे गए सभी व्यक्तियों को सरकारी मुआवजा देने की मांग करती है जो कि अभी तक नहीं दिया गया है। साथ ही बेसहारा लोगों को सरकार द्वारा कोई भी रोजगार दिलाने की मांग करती है।
इस अवसर पर यह भी खा गया कि राजस्थान के बाडमेर में किसानों की अपनी जमीन पर बनी मस्जिदों को एक रोज का नोटिस देकर हटाना यह जाहिर करता है कि सरकार अल्पसंख्यकों को डरा कर रखना चाहती है और उनकी धार्मिक आस्था को खत्म करना चाहती है जो कि संवैधानिक तौर पर गलत है। इसमें सरकार लोगों को आपस में बांटने का काम करके प्रदेश को आपसी वैमन्सय की ओर ले जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *