
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। 33/11 केवी विद्युत ग्रेड मे कार्यरत ओम प्रकाश सैनी ने अपना जन्मदिन वृक्षारोपण करके मनाया।
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मनोहरपूर के कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमावत ने कहा कि अपने जन्मदिन पर वृक्ष को लगाना ये एक अच्छी पहल है
कुमावत ने कहा कि वृक्ष हमको लाखों रूपए कि ऑक्सीजन निःशुल्क देते है वातावरण हराभरा रहता है वर्षा समय पर आती है अकाल नहीं पड़ता है। सैनी ने उपस्तिथ कर्मचारियों को समझाया कि वृक्षारोपण करके पेड़ो को अपनी औलाद कि भांति पालना चाहिए इससे तन व मन को सुकून मिलता है।
उल्लेखनीय है कि सैनी सभी पेड़ो मे समय समय पर पानी देते रहते है इसी कारण अधिकारी व कर्मचारी ज़ब भी पेड़ लगाते है ओम प्रकाश सैनी को ही पेड़ कि देखभाल कि जिम्मेदारी देते है।