कोस्मो सनशील्ड ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का किया विस्तार

www.daylifenews.in
जयपुर। कोस्मो फर्स्ट की कन्ज़्यूमर-फेसिंग शाखा कोस्मो कन्ज़्यूमर ने अपने ब्राण्ड कोस्मो सनशील्ड के तहत जयपुर में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार की घोषणा की है। इसका उद्देश्य घरों, कार्यालयों एवं कमर्शियल स्पेसेज़ की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करना है, जो गर्मियों के महीनों में ऊर्जा के उपयोग को अनुकूलित करते हुए भीतरी माहौल को ज़्यादा आरामदायक बनाने वाले समाधानों की उम्मीद रखते हैं। इस रेंज में लस्टर सीरीज़, रेनबो सीरीज़ और अल्ट्रा कूल सीरीज़ शामिल हैं, इनमें से हर सीरीज़ को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह प्राकृतिक रोशनी को भीतर आने देती है, लेकिन बाहरी गर्मी को भीतर आने से रोकती है। कांच के ज़रिए गर्मी को भीतर आने से रोककर, यह फिल्म एयर कंडीशनर के परफोर्मेन्स को बेहतर बनाती है। कूलिंग की दक्षता के अलाया, ये फिल्में हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट रेडिएशन से भी सुरक्षा प्रदान करती हैं। अभिनीश दास, बिज़नेस हैड, कोस्मो कन्ज़्यूमर्स ने कहा, “जयपुर हमारे लिए महत्वपूर्ण मार्केट हैं, यहां के उपभोक्ताओं से हमें अच्छी मांग और फीडबैक मिलता रहा है। ऐसे में हमें विश्वास है कि यह विस्तारित पोर्टफोलियो उपभोक्ताओं का भरोसा जीतने और उनकी बदलती ज़रूरतों को पूरा करने में कारगर होगा।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *