
वी बिज़नेस एमएसएमई ग्रोथ इनसाइट्स स्टडी
www.daylifenews.in
मुंबई। जैसे-जैसे भारत एआई अडॉप्शन और डेटा सेंटर हब के तौर पर तेज़ी से एक ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है, जीडीपी में 31 प्रतिशत से अधिक योगदान देने वाला एमएसएमई सेक्टर भी इसे तेज़ी से अपना रहा है। वी बिज़नेस एमएसमएई ग्रोथ इनसाइट्स स्टडी 2026 के ताज़ा एडिशन में पाया गया कि सर्वे में शामिल 57 फीसदी बिज़नेस एआई को एक मुख्य टूल मानते हैं जो बिज़नेस की ग्रोथ को बढ़ा सकता है, और 25 फीसदी बिज़नेस पहले ही अपने कामकाज और ऑपरेशनल वर्कफ़्लो में एआई को शामिल कर चुके हैं। यह वी बिज़नेस के रैडी फॉर नेक्स्ट प्लेटफ़ॉर्म से मिली जानकारियों पर आधारित है – जो छोटे और मध्यम बिज़नेस के लिए भारत की सबसे बड़ी डिजिटल एडवाइज़री है और जिसने 16 सेक्टरों में 2.5 लाख से अधिक एमएसएमई के साथ काम किया है। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के चीफ एंटरप्राइज बिजनेस ऑफिसर, एम पी सुनील कुमार ने कहा, वैश्विक टेक दिग्गजों के साथ सहयोग करके, वी बिज़नेस क्लाउड, सुरक्षा, संचार और अन्य उद्यम समाधानों में समाधान प्रदान करने के लिए अपनी क्षमताओं का विस्तार कर रहा है, जिससे मापने योग्य और प्रभावशाली परिणाम मिल रहे हैं।