
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा और समर्पण की मिसाल कायम करने वाले भामाशाह श्री मोहन कुड़ी जी ने एक बार फिर शाहपुरा-मनोहरपुर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।
राजस्थान सरकार के प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित “भामाशाह सम्मान समारोह-2026 जिला – जयपुर” में श्री कुड़ी जी को उनके अभिनव और अनुकरणीय शिक्षा सहयोग के लिए ‘शिक्षा श्री’ की उपाधि से अलंकृत किया गया।
क्या है खास:
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडी, मनोहरपुर के लिए श्री कुड़ी जी का योगदान अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने सिर्फ आर्थिक सहयोग ही नहीं दिया, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए अभिनव पहल भी की। इसी समर्पण भाव को देखते हुए सरकार ने उन्हें भामाशाह सम्मान से नवाजा।
29 जून 2026 को जयपुर में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जयपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर मयूर स्कूल जयपुर का भी विशेष सहयोग रहा।
स्थानीय लोग बोले:
मोहन कुड़ी हमारे लिए प्रेरणा हैं। उनका मानना है कि असली दान शिक्षा का दान है। उनका ये सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।” श्री कुड़ी के इस सम्मान से यह संदेश गया है कि जो लोग शिक्षा के लिए आगे आते हैं, सरकार और समाज उन्हें सिर आंखों पर बिठाता है।