

www.daylifenews.in
जयपुर। अब्दुल लतीफ आरको, अध्यक्ष, प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत, द्वारा राजस्थान नेशनल शूटर मोहम्मद जान तेली के जयपुर आगमन पर उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
इस अवसर पर आरको ने कहा कि हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि दिल्ली के जाने-माने नेशनल शूटर मोहम्मद जान तेली अपनी प्रतिभा, मेहनत और जज़्बे से देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका जुनून, समर्पण और खेल के प्रति लगन हम सभी के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने यह संदेश दिया है कि प्रतिभा की कोई उम्र नहीं होती और हौसलों के आगे उम्र कभी बाधा नहीं बन सकती।
मोहम्मद जान तेली के जयपुर आगमन पर शूटिंग रेंज, जगतपुरा पहुंचकर अब्दुल लतीफ आरको, अध्यक्ष – प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत, ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर हनीफ मंसूरी, हाजी शाहिद (पूर्व सदस्य, हज कमेटी) एवं नायब काज़ी सैयद असगर अली भी मौजूद रहे।
तेली-मंसूरी समाज के लिए गौरव का क्षण
मोहम्मद जान तेली साहब की उपलब्धियां केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे तेली-मंसूरी समाज के लिए सम्मान, प्रेरणा और गौरव का प्रतीक हैं।
हमारा समाज हमेशा से मेहनत, हुनर, संघर्ष और सामाजिक एकता की पहचान रहा है। आज समाज के ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तित्व देश और दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए नई राह खोलने का काम कर रहे हैं।
आइए, हम सब मिलकर ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान करें, उनका हौसला बढ़ाएं और अपने समाज की सकारात्मक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।मोहम्मद जान तेली साहब को उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की दिली शुभकामनाएं की।